श्री सत्य साईं सेवा समिति नाहन ने श्री सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में नर्सिंग सम्मान दिवस का आयोजन किया। इसमें माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज की छात्रा सबा बेग ने पहला, डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के राजकीय नर्सिंग स्कूल की छात्रा शगुन ने दूसरा स्थान पाया। इसी संस्थान की सुनिधि तृतीय स्थान पर रही। कुमारी साक्षी और जेएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा वेदिका को प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रजनी चौहान व साई सेवा समिति के अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने निभाई। इससे पूर्व राजकीय नर्सिंग स्कूल की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रतिभा वर्मा ने नर्सिंग प्रशिक्षण व नर्सिंग सेवाओं की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सिरमौर के दूरदराज गांव कथांजी में पैदा हुई सिस्टर सुशांता शर्मा की अनुकरणीय सेवाओं पर प्रकाश डाला। जिनकी अनुकरणीय सेवाओं के चलते 29 अप्रैल 1991 को भारत की तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ नीलम संजीवया रेड्डी ने राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया था। इस अवसर पर डॉ. सुरेश जोशी ने साई भगवान के प्रेम, सेवा और भाईचारे पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पार्षद अशोक विक्रम, निरूपमा जोशी, जया चौहान, कविता, निर्मल पराशर, किशारी लाल पराशर व अजय पाबूच आदि मौजूद रहे।