फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: कर्तव्य पथ पर हिमाचल की झांकी में आसरा संस्था के सुनील और किरण ने लिया भाग

Krishan Singh Updated Tue, 27 Jan 2026 12:55 PM IST

आसरा संस्था के प्रभारी डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित हिमाचल प्रदेश की झांकी ने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की गौरवशाली पहचान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में हिमाचल प्रदेश की झांकी में सहभागिता करना प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय रहा। झांकी को विशेष रूप से प्रदेश के वीर सैनिकों और उनके बलिदान को समर्पित किया गया, जिसमें हिमाचल की समृद्ध सैन्य परंपरा और राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवंत रूप में दर्शाया गया। इस झांकी में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, कुल्लू, चंबा व ऊना जिलों से दो-दो कलाकारों ने भाग लिया। सिरमौर जिले से आसरा संस्था के दो युवा लोक कलाकारों का चयन किया गया, जिनमें संगड़ाह क्षेत्र के कलाकार सुनील कुमार व किरण कुमारी शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि सुनील कुमार आल इंडिया रेडियो के कलाकार हैं और वे पिछले कई वर्षों से आसरा संस्था के माध्यम से प्रदेश के बाहर अनेकों राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। दोनों कलाकारों का चयन जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी की ओर से किया गया, जिसे निदेशालय भाषा एवं संस्कृति विभाग ने अनुमोदित करके गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में सहभागिता का अवसर प्रदान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें