फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: रेणुकाजी में सवा पांच लाख महामृत्युंजय जाप, 15 ब्राह्मण कर रहे मंत्रोच्चार

श्रावण मास के पावन अवसर पर रेणुकाजी तीर्थ में सवा पांच लाख महामृत्युंजय जाप और रुद्री पाठ का 11 दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। निर्वाण आश्रम श्री रेणुकाजी में चल रहे इस महायज्ञ का समापन 21 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ होगा। महायज्ञ में आचार्य मोहन चंद त्रिपाठी के सान्निध्य में 15 ब्राह्मण भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र और रुद्री पाठ का विधिवत जाप कर रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान क्षेत्र और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की जा रही है। निर्वाण आश्रम के संचालक एवं महंत महात्मा रेणेंद्र मुनि ने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इसी धार्मिक मान्यता को ध्यान में रखते हुए भगवान भोलेनाथ की आराधना और लोककल्याण की भावना से इस महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप हिंदू धार्मिक परंपरा में भगवान शिव की आराधना का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है। श्रावण मास में शिव उपासना का विशेष महत्व होने के कारण इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं की आस्था और सहभागिता बढ़ जाती है। निर्वाण आश्रम में चल रहे जाप और रुद्री पाठ के दौरान प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। 21 अगस्त को धार्मिक विधि-विधान के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें