नाहन में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर ऐतिहासिक चौगान मैदान में परेड की रिहर्सल जारी है। गुरुवार को पुलिस, होमगार्ड एनसीसी व स्कूल के विद्यार्थियों ने रिहर्सल में भाग लिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने परेड की रिहर्सल का निरीक्षण किया।