फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जेल वार्डरों के पदों के लिए आयोजित हुई परीक्षा पर सवालिया निशान, पेपर लीक होने की भी संभावना

कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा हाल ही में 28 जुलाई को प्रदेश में आयोजित की गई जेल वार्डरों की परीक्षा पर अभ्यर्थियों ने सवालिया निशान लगाए हैं। नाहन में बुलाई पत्रकारवार्ता में उक्त परीक्षा को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। इसमें पेपर लीक तक होने की आशंका जताई गई है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिक्षक राहुल कुमार ने कहा कि उक्त परीक्षा से अभ्यर्थियों के साथ एक भद्दा मजाक लग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र में भारी खामियां हैं। जिससे लगता है कि प्रश्नपत्र आनन फानन में बनाया गया हो। उन्होंने कहा कि पहले जहां एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 100 मिनट का समय दर्शाया गया था तो वहीं परीक्षा में प्रश्नपत्र में मात्र एक घंटे का ही समय दर्शाया गया। जिसके बाद अभ्यर्थी गुमराह हुए। इतना ही नहीं प्रश्नपत्र में भारी क्लेरिकल गलतियां सामने आई हैं। प्रश्नपत्र में शब्दावली में भारी खामियां देखने को मिली। जिसका खामियाजा प्रदेश में परीक्षा में बैठे सैकड़ो युवाओं को भुगतना पड़ेगा। कहा कि प्रश्न पत्र में कोई सील नहीं लगी हुई थी और न ही नियमों के मुताबिक कोई निर्देश अभ्यर्थियों के लिए प्रश्नपत्र में थे। हर सीरिज में 4 के करीब प्रश्न ऐसे सामने आए जिनमें ऑप्शन भी ई तक पहुंचाए गए थे। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद किसी परीक्षा को आयोजित करवाया गया था और उसे पर भी सवाल उठ गए हैं और लंबे समय से बच्चे इसके लिए तैयारी भी कर थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोई भी परीक्षा आयोजित हो रही हो उस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जिससे बच्चों के भविष्य के साथ सीधे तौर पर खिलवाड़ हो रहा है। प्रश्न पत्र में पूछे गए सवालों की क्रम संख्या भी गलत दर्शाई हुई थी और परीक्षार्थियों को दी गई ओएमआर शीट भी प्रश्न पत्र के मुताबिक बिल्कुल अलग थी। जिससे अभ्यर्थियों को समस्या हुई। जिसको लेकर बेरोजगार युवा अपने आप को इस परीक्षा के बाद ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से जेल वर्डरों की लिखित परीक्षा दोबारा आयोजित करवाने की मांग की है। इस अवसर पर नगमा अंसारी, प्रतिभा शर्मा, रोहित ठाकुर, शीनू, मनोज, रोहित, मुकुल, लोकेश, केशव, दीपक, संजना, कनिका, सुमन, अनुराग, तम्मना आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें