नवरात्र के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय नाहन के मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सनातन धर्म मंदिर में कमेटी की ओर से हलवा और छोले चावल का भोग श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इसके अलावा खेड़ा महाराज बड़ा चौक कमेटी की ओर से खीर का प्रसाद बांटा गया। वहीं जगन्नाथ मंदिर में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।