फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर पुलिस सख्त, वाहन चालकों को दी चेतावनी

नाहन बाजार में प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे दोपहिया वाहनों पर अब पुलिस सख्त हो गई है। बुधवार को यातायात पुलिस कर्मियों की टीम ने नाहन के मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बाजार में दो पहिया वाहन लेकर आ रहे लोगों को सख्ती से बाजार में वाहन न लाने की चेतावनी दी। बता दें, कोर्ट ने नाहन बाजार में दिन के समय वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद बाजार में दो पहिया वाहन लगातार से दौड़ रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों के विरोध के बाद अब पुलिस ने वाहनों के प्रवेश पर सख्ती दिखानी शुरू की है। इसी कड़ी में पुलिस कर्मियों ने बाजार का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें