जिला सिरमौर में 12 नवंबर से निमोनिया और दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू होने जा रहा है। चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को निमोनिया के लिए सभी छोटे बच्चों को स्क्रीनिंग करनें और 5 साल से छोटे बच्चे सभी को ओआरएस के पैकेट घर में देना सुनिश्चित करने की व्यवस्था करवाएं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने गुरुवार को नाहन में आयोजित स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की मासिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश जारी किए। इस अवसर पर खंड धगेड़ा के अंतर्गत चल रहे हैं विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिन कार्यक्रमों में कमी पाई गई उनको जल्द पूरा करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी जो भी कार्य पूरा करते हैं उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करना अति आवश्यक है। बैठक में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही जियो टैगिंग अपडेट करने के निर्देश दिए। बीएमओ ने तंबाकू फ्री युवा अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों को तंबाकू फ्री घोषित करने के लिए उन पर आवश्यक कार्रवाई और निरीक्षण के चिकित्सा अधिकारियों को कहा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, खंड प्रोग्राम प्रबंधक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।