फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब: गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से सरकार की योजनाओं का किया प्रचार

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सिरमौर जिले में चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत बुधवार को विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत शिवपुर और निहालगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। संबंधित पंचायत प्रधानों की अध्यक्षता में हुए इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति कल्याणार्थ योजनाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। आरूही सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने समूह गीतों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा राजस्व लोक अदालत जैसी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। कलाकारों ने सरल और रोचक प्रस्तुतियों के जरिए पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की भी जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत शिवपुर की प्रधान मनजीत कौर, उपप्रधान हरमेल सिंह, ग्राम पंचायत निहालगढ़ की प्रधान सोनू देवी, उपप्रधान अविनाश, वार्ड सदस्य राजकुमार, हरप्रीत सिंह, अमनदीप, पूजा, बबीता देवी, ममता, तनु, बलविंदर कौर, खेमराज, मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें