जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती ग्राम पंचायत सलानी कटोला में लगे क्रशर के मुद्दे को लेकर आज दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी के पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। डीसी कार्यालय परिसर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रशासन को समस्या से अवगत करवाए जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। आज से 7 दिन पहले डीसी सिरमौर को एक पत्र सौंपकर समस्या से अवगत करवाते हुए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी कोई समस्या का समाधान नही हुआ है। दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी के अशीष कुमार ने बताया की सलानी कटोला में चल रहा स्टोन क्रशर नियमों के खिलाफ है । क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर कई बार प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। कोई सामाधन नहीं हो रहा है । उन्होंने मौके पर पहुंचे एसडीएम पर भी गंभीर आरोप लगाए। अशीष कुमार ने कहा की मौके पर पहुंचे जांच कमेटी ने भी लोगों की सुनवाई नहीं की और उल्टा स्थानिया गामीणों को ही डराया धमकाया गया। किसान सभा के बलदेव सिंह ने बताया की स्टोन क्रशर के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को शिकायत की है । लेकिन कोई सामाधन होता दिखाई नहीं दे रहा है। आज यहां धरना प्रदर्शन किया गया है । अगर क्षेत्र में चल रहे स्टोन क्रशर को बंद नहीं करवाया गया , तो वाहन अपना आंदोलन और उग्र करेंगे। उन्होंने कहा की स्टोन क्रशर से स्थानीय ग्रामीणों को रात दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।