फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बेचड़ का बाग स्कूल की नव्या का लंबी कूद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेचड़ का बाग की छात्रा नव्या का अंडर-14 आयु वर्ग की लंबी कूद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बेटी की इस उपलब्धि से स्कूल व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर नव्या का मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पुंडीर और स्कूल स्टाफ ने छात्रा को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। दरअसल, हाल ही में धर्मशाला में संपन्न हुई अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में नव्या ने अव्वल प्रदर्शन किया। इसके चलते उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। नव्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अध्यापकों सहित अपनी माता सुनीता को दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें