रक्षाबंधन का त्योहार जिला सिरमौर में धूमधाम के साथ मनाया गया। अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जाने के लिए प्रदेश में महिलाओं को एचआरटीसी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी गई। महिलाओं ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए वह साल भर इंतजार करती हैं। भाई और बहन के प्यार का प्रतीक यह त्योहार प्रतिवर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है । महिलाओं ने बताया कि अपने भाइयों के घर त्योहार मनाने जाने के लिए एचआरटीसी ने भी महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी है जो बेहद सराहनीय है। उधर, बस अड्डा नाहन के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद रक्षाबंधन पर महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है । भाई और बहन के इस पावन पर्व पर प्रतिवर्ष एचआरटीसी महिलाओं के लिए बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देती है।