फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: एक दशक से बदहाल सड़क के दिन बहुरे, दो लाख रुपये से शुरू हुआ मरम्मत का काम

नई नगर परिषद के गठन के बाद नाहन शहर में विकास कार्यों को गति मिलने लगी है। इसी कड़ी में शहर के वार्ड नंबर-8 के अंतिम छोर पर करीब एक दशक से बदहाल पड़ी सड़क को सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क पर करीब दो लाख रुपये की लागत से नई परत बिछाई जा रही है। स्थानीय पार्षद संजय चौहान ने बताया कि यह सड़क पिछले करीब दस साल से जर्जर हालत में थी। सड़क खराब होने के कारण राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी। पार्षद के अनुसार स्थानीय लोगों की मांग को प्राथमिकता देते हुए सड़क को नए सिरे से तैयार करने का कार्य शुरू किया गया है। नई परत बिछने के बाद सड़क की स्थिति में सुधार आने और लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सड़क का काम पूरा होने के बाद वार्ड में लंबे समय से रुके अन्य विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। नाहन शहर के अन्य वार्डों में भी खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का काम चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवाजाही में राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद सड़क की मरम्मत शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। अब सड़क का काम निर्धारित समय में पूरा होने का इंतजार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें