फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगडाह: विनय कुमार बोले- लंबित कार्यों में तेजी लाएं और शीघ्र पूरा करें विभाग

Krishan Singh Updated Mon, 17 Nov 2025 05:13 PM IST

जिला सिरमौर के उप मंडल संगडाह में सोमवार को उपमंडल स्तरीय विकासात्मक कार्यों एवं शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने की। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष ने गत वर्ष से लंबित रह रहे कार्य में तेजी लाने और उन्हे शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि 459.25 लाख से पालर-पीडियाधार सड़क का अपग्रेडेशन का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रामपुर-पलाऊ सड़क पर 364.13 लाख रुपये, गेहल-डीमाइना-डसाकना संपर्क सड़क पर 217.52 लाख और चाड़ना-खीलधार सायाधार सड़क मार्ग 275.37 लाख रुपये व्यय कर निमार्ण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विस उपाध्यक्ष ने रेणुका बांध परियोजना के प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आईटीआई में प्रभावित परिवारों के प्रशिक्षुओं को पुनर्वास एवं पुनरस्थापन योजना के तहत प्रायोजित करने के निर्देश रेणुका बांध अधिकारियों को दिए। इस दौरान सभी विभागों की ओर से गत तीन वर्षों से अब तक के किए गए विकास कार्य व उपलब्धियों को बैठक में रखा गया। इस अवसर पर एसडीएम संगडाह सुनिल कायथ, बीडीओ नेहा नेगी, बीडीसी चेयरमैन तेजेंद्र कमल, प्रधान परिषद अध्यक्ष संगड़ाह वीरेंद्र, मित्र सिंह तोमर, समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें