फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: नौहराधार के विद्यार्थियों ने साझा किए हवाई शैक्षणिक यात्रा के अनुभव

हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय विद्यालयों के बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें जिला सिरमौर के 44 विद्यार्थियों को हवाई यात्रा से सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण शहर हैदराबाद घूमने का अवसर मिला। इन विद्यार्थियों को उप शिक्षा निदेशक गुणवत्ता शिक्षा रीटा गुप्ता ने शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय नाहन से औपचारिक रूप से रवाना किया था। अपने इस ऐतिहासिक हवाई यात्रा के अनुभव को सांझा करते हुए पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार की छात्राओं विभूति व अन्नू ने बताया कि यह उनके जीवन की अविस्मरणीय यात्रा हैं। इनके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार से12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी केशव और जतिन ने भी इस यात्रा में भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने कहा कि 5 सितंबर को उन्हें चंडीगढ़ के प्रसिद्ध चिड़ियाघर छत्तभीड़ घुमाया गया। 6 सितंबर को सुबह उड़ान से उन्हें चंडीगढ़ से हैदराबाद ले जाया गया। हैदराबाद में उन्हें चार मीनार, बिरला प्लेनेटोरियम, प्रसिद्ध संग्रहालय, लेजर शो, लुंबिनी पार्क जैसे सभी प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण स्थानों को घूमने का अवसर मिला। इन विद्यार्थियों ने अपने साथ गए सभी शिक्षकों व प्रदेश समग्र शिक्षा कार्यक्रम का आभार व्यक्ति किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें