फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाहन एसडीएम सलीम आजम बोले- आपदा प्रभावित लोगों को समय पर मुआवजा दिलवाने के लिए करेंगे कार्य

सरकार की ओर से हाल ही में प्रदेश में अफसरशाही के तबादले किए गए हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन को नए एसडीएम मिले हैं। नाहन में आज वर्ष 2007 बैच के चंबा निवासी अधिकारी सलीम आजम ने बतौर एसडीएम पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह आम जन के सेवक हैं और ऐसे में उनके कार्यालय के दरवाजे लोगों के लिए हमेशा खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि कई बार दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालयों में पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी कोशिश रहेगी कि उन लोगों की समस्याओं को वह प्राथमिकता पर सुनेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में आई आपदा से लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में आपदा प्रभावित लोगों को समय पर मुआवजा मिले, इसको लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने पर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को मतदान को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नाहन उनके लिए नया है । वह नाहन व आसपास के क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों की समस्याओं को करीब से जाकर जानेंगे। एसडीएम ने अपने शुरुआती संघर्षमय जीवन के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने शिक्षक से एसडीएम तक का सफर तय किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में उन्होंने बतौर अंग्रेजी प्रवक्ता सेवाएं शुरू की थीं। इसके बाद उन्होंने 2007 में हिमाचल प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा पास की और उन्हें अपनी पहली पोस्टिंग बतौर बीडीओ पांगी में मिली। उन्होंने बताया कि बतौर बीडीओ उन्होंने 10 साल सेवाएं दीं। इसके बाद 2019 में उन्हें एसीटूडीसी किन्नौर में सेवाएं देने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने बतौर आरटीओ भी अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि नाहन शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ऐसे में शहर में ओर क्या बेहतर हो सकता है, इसको लेकर काम किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें