फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: शिमला में फिर गरजेंगे परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी

हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी एक बार फिर राजधानी शिमला में 9 जनवरी को एचआरटीसी प्रबंधन और प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजेंगे। संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित हुई, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारी परिवार सहित शिमला पहुंचकर एचआरटीसी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। मीडिया से बात करते हुए हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार और प्रबंधन गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में आयोजित शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 10 दिनों के भीतर वार्ता पर बुलाने का आश्वासन दिया था लेकिन डेढ़ माह का समय बीत जाने के बावजूद भी उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया और उनकी समस्याएं अभी भी बरकरार हैं। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का तीन प्रतिशत दिए लंबित पड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें