फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: जनवादी महिला समिति ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर किया प्रदर्शन

जनवादी महिला समिति सिरमौर ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर नाहन बस अड्डे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर महंगाई और बेरोजगारी पर इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए जनवादी महिला समिति की पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर ने कहा कि देश में महंगाई अपनी चरम पर है। सिलिंडर और दूसरी चीजों ने आम जन का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से पहले गैस सिलिंडर और महंगाई की बड़ी चिंता रहती थी। उस समय देश में तीन सौ तक का सिलिंडर मिल रहा था, आज वही सिलिंडर एक हजार रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। आज प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं जबकि उस समय आंसू बहाकर लोगों को दिखा रखे थे। संतोष कपूर ने लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा देना चाहिए। जो युवाओं के साथ खिलवाड़ ये सरकार कर रही है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें