नाहन के दिल्ली गेट पर बड़े शहरों की ओर जाने वाले मार्ग को दर्शाता एक दिशा सूचक बोर्ड लगाया गया है। ये बोर्ड बहुत गलत जगह लगा है। दोनों ओर से आने जाने वाले वाहन चालकों को ये बोर्ड नजर ही नहीं आता। एक ओर से ये पेड़ की टहनियों से भी ढक गया है। राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ के प्रधान दिलीप सिंह वर्मा ने इसे सही जगह लगाने की मांग की है।