धारटीधार क्षेत्र की राजकीय उच्च विद्यालय कांसर में बच्चों ने आदिवासी संस्कृति की झलक पेश की। आदिवासी पखवाड़े के उपलक्ष्य में विद्यालय के सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों अहाना नेगी, नैन्सी, कृतिका शर्मा, अदिति, ने आदिवासी पोशाकों में नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय एक्टिविटी इंचार्ज बबिजा शर्मा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में देश की विभिन्न संस्कृतियों के प्रति प्रेम और आदर की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी रमन कुमार, किशोर भारद्वाज, अनिल शर्मा, कल्पना देवी, नेहा शर्मा, बबिजा शर्मा, ललिता कुमारी, आदित्य कुमार, सुरेश शर्मा और कमलेश देवी मौजूद रहे।