फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: बनकला पंचायत में किए 107 एक्सरे और 63 लोगों के साई टीबी टेस्ट

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से ग्राम पंचायत बनकला के परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 107 लोगों के एक्सरे किए गए। इसके अलावा 63 लोगों की साई टीबी जांच की गई। साथ ही लोगों को मधुमेह के लक्षण और रोकथाम की जानकारी भी दी गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि टीबी मुक्त अभियान को लेकर खंड में छूटी आबादी की स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जहां पर एक्सरे की सुविधा नहीं है, वहां पोर्टेबल हैंड हेल्ड मशीन से लोगों के एक्सरे किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2026 तक देश और प्रदेश को क्षयमुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके मद्देनजर ज्यादा से स्क्रीनिंग की जा रही है। बीएमओ ने बताया कि शिविर में मधुमेह को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. निखिल गर्ग, डॉ. तान्या अग्रवाल ने बताया कि मधुमेह जीवन शैली से संबंधित रोग है। शीघ्र निदान और स्वस्थ जीवनशैली से मधुमेह रोक कर नियंत्रण पाया जा सकता है। स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने मधुमेह के कारण, लक्षण और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समय पर जांच, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव नियंत्रण मधुमेह रोकथाम के महत्वपूर्ण उपाय हैं। सिर्फ पहचान और उचित उपचार से मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें