फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक अजय सोलंकी ने उपभोक्ताओं से की स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के बिजली बिलों में सब्सिडी छोड़ने संबंधी अभियान के अन्तर्गत बुधवार को सिरमौर जिले के नाहन में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सब्सिडी छोड़ी अभियान एक स्वैच्छिक सब्सिडी छोड़ो अभियान है जिसके अन्तर्गत विद्युत उपभोक्ता स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ सरकार के इस आर्थिक सशक्तता के अभियान से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर स्वंय बिजली सब्सिडी छोड़ते हुए सभी से इस अभियान में जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश समग्र विकास के साथ-साथ आर्थिक विकास की राह पर चल पड़ा है और इस तरह की योजनाएं आमजन की सरकार के साथ सहभागिता दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक को सरकार के साथ विकास के लिए जुड़ना चाहिए। नाहन विद्युत वृत के अधीक्षण अभियन्ता ई. दर्शन सिंह ठाकुर ने विधायक को जानकारी दी कि बुधवार को लगभग 100 विद्युत उपभोक्ताओं ने सब्सिडी छोड़ने के फार्म मुख्यमंत्री की अपील पर भरे हैं, इससे न केवल सरकार की आर्थिकी में सुधार होगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड को भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद, स्थानीय पार्षद राकेश गर्ग, योगेश गुप्ता, युवा कांग्रेस नेता बबलू पराशर, प्रमोद, रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान नरेन्द्र तोमर सहित बिजली बोर्ड के अतिरिक्त निदेशक एवं सलाहकार अनुराग पराशर, उपनिदेशक शिक्षा राजीव ठाकुर अन्य गणमान्य व्यक्ति व बिजली बोर्ड के अन्य अधिकारीगण व आम घरेलू विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें