फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन शहर में 5 अक्तूबर से शुरू होंगे महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम

नाहन शहर में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम शहर में आयोजित होंगे। यह जानकारी नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में वाल्मीकि सभा के सदस्य राकेश चौहान ने देते हुए बताया कि 5 अक्तूबर को जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ सिरमौर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा करेंगे। इसके बाद 6 अक्तूबर को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल करेंगे। शोभायात्रा वाल्मीकि नगर नाहन से शुरू होकर गोबिंदगढ़, दिल्लीगेट, गुन्नूघाट, कच्चा टैंक आदि क्षेत्रों से होते हुए वापिस मंदिर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 7 अक्तूबर को विधायक अजय सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और यहां महर्षि वाल्मीकि चौक का उदघाटन करेंगे। इसके बाद यहां भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर बाल्मीकि सभा के प्रधान विजय चौरिया, नवजीवन वाल्मीकि सभा के श्यामलाल सोढ़ा, हरीश कल्याण आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें