फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ रिहायशी मकान के आंगन में टहलता तेंदुआ

राजगढ़ शहर के कोटली में रात को एक तेंदुआ मकान के आंगन में सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। इस कारण लोगों में भय का माहौल बन गया है। राजगढ़ के व्यवसायी सचिन सूरी व नितिन सूरी के रिहायशी मकान कोटली में गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे उनका कुत्ता बहुत जोर से भौंका। उसकी आवाज सुनकर जब नितिन सूरी ने पर्दा हटाकर बाहर देखा तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। बाद में इन लोगों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि तेंदुआ उनके मकान के पीछे से उनके आंगन में आया। इसे देखकर उनका कुत्ता डर कर भाग गया। गनीमत रही कि तेंदुए ने उस पर हमला नहीं किया और वहां से भाग गया। लोगों का कहना है कि इतने घने रिहाइशी इलाके में वाहनों की आवाजाही के बीच तेंदुए के आने से लोगों और विशेष कर बच्चों पर हमले की आशंका से भय का माहौल बन गया है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें