फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान जगह-जगह सजे भंडारे, सामाजिक संगठनों ने निभाई सेवा की परंपरा

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के दौरान शहरभर में सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। रथयात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और स्वयंसेवी संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रथयात्रा के दौरान रोटरी क्लब नाहन, लायंस क्लब नाहन, इनरव्हील क्लब नाहन, श्री सत्य साईं सेवा समिति, हिंदू जागरण मंच, पोस्ट ऑफिस संगठन सहित कई संस्थाओं और स्थानीय व्यापारियों ने स्वेच्छा से सेवा शिविर लगाए। श्रद्धालुओं को लाहौरी जीरा, कढ़ी-चावल, हलवा, छोले, जूस, ठंडा मीठा पानी और अन्य प्रसाद वितरित किया गया। लायंस क्लब ने लगाया विशाल भंडारा रानीताल के समीप लायंस क्लब नाहन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। क्लब के संस्थापक सदस्य एवं कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की सिरमौरवासियों पर विशेष कृपा है और इस पावन अवसर पर सेवा का अवसर मिलना क्लब के लिए सौभाग्य की बात है। भंडारे के आयोजन में क्लब के प्रधान सचिन चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने भी सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान शहर में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथयात्रा में भाग लेने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों में प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें