फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाहन के तालाबों में मर रही सैकड़ों मछलियां, आसपास फैली दुर्गंध, लोग परेशान

अंकेश डोगरा Updated Thu, 04 Jul 2024 07:00 PM IST

तालाबों का शहर कहे जाने वाले नाहन में पिछले कुछ दिनों से मछलियां मरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बरसात शुरू होने से पहले शहर के तालाबों में मछलियां मरने का सिलसिला शुरू हुआ जो रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सैंकड़ों की संख्या में तालाबों में मछलियां मर रही हैं। मछलियों के मरने के बाद आसपास के लोगों को यहां फैली दुर्गंध में रहना मुश्किल हुआ है तो वहीं विभिन्न प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर परिषद शहर में स्थित तालाबों में मछलियों के मरने का कारण ऑक्सीजन स्तर कम होना बता रही है लेकिन लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं कि लंबे समय से शहर के तालाबों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण यहां मछलियां मरती हैं। शहरवासियों अरूण, किरण, मनोज, वंदना्, सचिन आदि ने बताया कि हर साल शहर के तालाबों में सही साफ सफाई के अभाव में मछलियों के मरने के मामले आमने आते हैं और सैकड़ों की संख्या में प्रत्येक वर्ष यहां मछलियां मरती है। लोगों ने बताया कि हाल ही में पक्का तालाब में मछलियां मरने की घटना सामने आई थी तो वहीं अब रानीताल तालाब में सैकड़ो की संख्या में मछलियां मरी हैं। मछलियों के मरने के बाद यहां क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल है और रानीताल पार्क में घुमने के लिए आने वाले लोग परेशानी झेल रहे है तो वहीं आसपास के लोगों का रहना भी मुश्किल हुआ है। लोगों का कहना है कि समय रहते नगर परिषद तालाबों की सफाई नहीं करती तो वहीं कई लोग तालाबों में कचरा या मछलियों के लिए खाने आदि का सामान डालकर भी तालाबों को गंदा करते है, जिसके चलते समस्या बढ़ी है। लोगों ने यहां जल्द तालाबों की सफाई की गुहार नगर परिषद नाहन से लगाई है। ''रानीताल तालाब में ऑक्सीजन का स्तर कम होने के चलते मछलियों के मरने की जानकारी मिली है। सबंधित ठेकेदार को तालाब से मरी हुई मछलियां निकालने के लिए कहा गया है। नगर परिषद के कर्मी भी तालाब से साफ-सफाई करने को लेकर सचेत हैं तालाब में स्वच्छता बनी रहे इसको लेकर कार्य किया जा रहा है''- संजय तोमर, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें