फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया 16 अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक और एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया 16 अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वह जिला मुख्यालय नाहन में कार्यकर्ता मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। यह जानकारी शनिवार को नाहन में पत्रकार वार्ता में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विनेश राणा ने दी। उन्होंने बताया कि डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा 16 अप्रैल को शाम 4 बजे माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे जगन्नाथ मंदिर में कार्यकर्ता मिलन समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले के करीब 250 कार्यकर्ता शामिल होंगे। डॉ. प्रवीण तोगडिय़ा कार्यकर्ताओं को परिषद के उद्देश्य, कार्य और जिम्मेदारियों से अवगत करवाएंगे। इस अवसर पर परिषद के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष गुरमुख सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें