गुरुद्वारा साहिब में होला मोहल्ला कार्यक्रम के आगाज पर पांवटा साहिब में भव्य नगर कीर्तन हो रहा है। नगर कीर्तन में विभिन्न राज्यों से संगतें पहुंच रही हैं। वीरवार दोपहर को गुरुद्वारा साहिब से निकले नगर कीर्तन में गतका दल, बैंड पार्टी व शैक्षणिक संस्थानों के बच्चे व श्रद्धालुगण ने भाग लिया। नगर कीर्तन के लिए गुरुद्वारा साहिब परिसर से लेकर शहर तक को खूब सजाया गया है। नगर कीर्तन के दौरान संगत श्रद्धालुओं की सेवा को स्टाल लगे हैं। जिसमें चाय, पानी, प्रसाद व फल वितरित किए जा रहे हैं।