शुक्रवार को सिरमाैर जिला मुख्यालय नाहन में बारिश व अंधड़ से एक सूखा पेड़ चौगान के समीप बीच सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन या राहगीर पेड़ की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ की चपेट में आकर तारें सड़क पर गिर गईं। इस दौरान कोर्ट रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।