फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

कोलकाता में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या व दुष्कर्म मामले में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में चिकित्सकों ने प्रदर्शन किया। मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं एक दिन के लिए पूरी तरह से ठप रहीं। इस दौरान आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी एसोसिएशन, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन व सेंट्रल स्टूडेंट एसोसिएशन के सदस्य शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान एक ज्ञापन मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से सरकार को भेजा गया। फैकल्टी एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मनीष यादव ने बताया कि कोलकाता में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नवीन गुप्ता, डॉ. मेहर चंद, डॉ. शेलेंद्र कौशिक, डॉ. अनुराग, डॉ. अमित, डॉ. विनय, डॉ. संजीत राणा सहित अन्य चिकित्सक व प्रशिक्षु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें