फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान सिंह बोले- 3 दिसंबर को पश्मी से उत्तराखंड के मशक के लिए विदा होंगे चालदा महासू महाराज

सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल के पश्मी गांव में विराजमान चालदा छत्रधारी महासू महाराज 3 दिसंबर को उत्तराखंड के मशक गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। महाराज की विदाई यात्रा को लेकर पश्मी गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस धार्मिक यात्रा में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। चालदा महासू महाराज की यात्रा और विभिन्न पड़ावों को लेकर पश्मी गांव में छात्रधारी चालदा महासू महाराज के वजीर दीवान सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाराज की वापसी यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित करने के साथ ही रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न स्थानों पर रात्रि विश्राम को लेकर निर्णय लिया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, चालदा महासू महाराज 3 दिसंबर को पश्मी गांव से प्रस्थान करने के बाद पहली रात द्राबिल में विश्राम करेंगे। इसके बाद 4 दिसंबर को उत्तराखंड के बायला भरम, 5 दिसंबर को तिलूर खेड़ा और 6 दिसंबर को कांदोई भरम में रात्रि पड़ाव होगा। यात्रा के पांचवें पड़ाव पर महाराज उत्तराखंड के मशक गांव पहुंचेंगे, जहां नवनिर्मित महासू मंदिर में प्रवेश करेंगे। पश्मी स्थित महासू मंदिर के पुजारी आत्माराम शर्मा ने बताया कि चालदा छत्रधारी महासू महाराज पिछले वर्ष दिसंबर में पश्मी गांव पधारे थे। अब महाराज यहां से वापस उत्तराखंड के मशक गांव के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें