शमशेर स्कूल नाहन में बुधवार को जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने किया। इस प्रतियोगिता में 16 ब्लॉक के 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुभारंभ मौके पर एसडीएम ने सभी ब्लॉक के खिलाड़ियों द्वारा दी मार्च पास्ट की सलामी ली गई। उन्होंने अपने संबोधन में सभी खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि चार दिवसीय इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, शतरंज, योगा, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खिलाड़ियों के खाने का प्रबंध मॉडल स्कूल नाहन में किया गया है।