फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राजगढ़ में जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैखासी मेला शुरू

Krishan Singh Updated Tue, 14 Apr 2026 05:25 PM IST

उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ में मंगलवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेला पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने देवता की पालकी की शोभायात्रा को रवाना करके किया। सुबह मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शिरगुल देवता को भव्य पालकी में विराजमान कर पारंपरिक देव जातर (शोभायात्रा) निकाली गई। शोभायात्रा शिरगुल मंदिर से प्रारंभ होकर पुराना बस अड्डा, नया बस अड्डा, सब्जी मंडी और हाब्बन मार्ग से होते हुए पूरे शहर की परिक्रमा कर नेहरू मैदान पहुंची। नेहरू मैदान में पहुंचने पर देवता ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया, जिसके बाद जातर पुनः मंदिर की ओर रवाना हुई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर देवता का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए हलवा, आइसक्रीम और शीतल पेयजल का वितरण भी किया गया। इस वर्ष मेले में एक नई परंपरा देखने को मिली, जिसमें शोभायात्रा के साथ आकर्षक देव झांकियां निकाली गईं। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें