नाहन के उपायुक्त कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क बदहाल हो रही है। यहां कई जगहों पर सड़क उखड़ गई है। इसके कारण बजरी यहां-वहां बिखरी हुई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी राजकुमार, मुकेश, विकास ने नगर परिषद से सड़क पर बिखरी बजरी को साफ करवाने और टूटी सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।