फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डीजीपी कुंडू बोले- सिरमौर के पड़ोसी राज्यों के साथ लगते 226 किलोमीटर क्षेत्र पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसको लेकर पुलिस लगातार काम कर रही है। पुलिस की नौ अंतरराज्यीय समन्वय बैठकें हुई हैं। यह जानकारी आज नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने दी। उन्होंने कहा कि एसपी व डीएसपी स्तर पर भी यह बैठकें आयोजित हुई हैं। जैसा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पहले चरण में चुनाव है। ऐसे में दो बार अंतरराज्यीय बैठकें एसएचओ स्तर पर करवाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं ताकि बॉर्डर को ठीक प्रकार से सील किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर का 226 किलोमीटर जो सीमांत क्षेत्र है। उसपर नजर रखने के साथचोर रास्तों पर भी पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला की 126 किलोमीटर की सीमा हरियाणा के साथ लगती है, दो किलोमीटर उत्तर प्रदेश तथा 97 किलोमीटर की सीमा उत्तराखंड के साथ लगती है। अन्य राज्यों के साथ सीमाएं होने के चलते संवदेनशीलता बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस के साथ सीआरपीएफ, आईटीबीपी तीन थानों में लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें