फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने रेणुका झील में लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 27 Nov 2023 02:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन सोमवार को शाही स्नान की परंपरा को निभाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र रेणुका झील में आस्था की डुबकी लगा कर शाही स्नान किया। स्नान का यह सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ। स्नान करने आए श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। संत महात्माओं ने ब्रह्म मुहूर्त में रेणुका झील में शाही स्नान करके स्नान महात्म्य का शुभारंभ किया। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी श्रद्धालुओं ने झील में डुबकी लगाकर पुण्य की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें