जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय सिरमौर व आस्था वेलफेयर सोसायटी की ओर से आस्था स्कूल के प्रांगण में देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। लोहड़ी पर्व और मकर संक्रांति की पूर्व संध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों और डीएड प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा।