फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: पार्षद विक्रम वर्मा बोले- एक मतदाता के दो-दो जगह वोट, बाहरी राज्यों के लोगों का हो रहा पंजीकरण

Krishan Singh Updated Sat, 29 Nov 2025 04:07 PM IST

लोकतंत्र के मूलमंत्र एक व्यक्ति एक वोट सिद्धांत की सिरमौर जिला में धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रशासन और सरकार को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर-2 के पार्षद और प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने यह आरोप शनिवार को नाहन में पत्रकार वार्ता में जड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए मतदाताओं का पंजीकरण को लेकर भारी त्रुटियां हैं। कई मतदाता ऐसे हैं, जिनके दो-दो जगह वोट हैं। कई बाहरी राज्यों के लोगों का भी पंजीकरण किया गया है। अकेले उनके वार्ड में ऐसे आशंकित 123 लोगों की सूची तहसीलदार, एसडीएम और निर्वाचन आयोग को उपलब्ध करवाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से समाधान की बजाए तकनीकी और शाब्दिक कमियों में उलझाया गया। जब उन्होंने स्वयं छानबीन की तो इनमें से करीब 25 लोग ऐसे पाए गए हैं, जिनकी वोट दो जगह पंजीकृत है। जब अकेले एक वार्ड में यह संख्या इतनी है तो दूसरे वार्डों और पंचायतों में कितनी होगी। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनाव को लेकर सरकार व प्रशासन पूरी तरह से धक्केशाही और धोखाधड़ी पर उतर आई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में प्रशासन और सरकार की ओर से कोई कार्रवाई न होने की सूरत में वह अदालत का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें