मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को सिरमौर जिले के नाहन दौरे के दौरान क्षेत्र को करोड़ों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने दौरे के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 219 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं के शिलान्यास-उद्घाटन किए। नाहन तहसील में जल शक्ति विभाग की सिंचाई योजना गाड्डा भुड्डी व मारकंडा नदी पर दो मध्यम ऊंचाई के बहुउद्देशीय चैक डैम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय शर्मा व विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के गुरुद्वारा शंभुवाला से कुन सड़क में मारकंडा नदी पर 80 मीटर व 27.60 मीटर पुलों का लोकापर्ण किया।