फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- देश में बन रहे दो तरह के भारत

Ankesh Dogra Updated Sun, 12 Jul 2026 03:58 PM IST

सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने नाहन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार की आर्थिक और श्रम नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से श्रमिकों, किसानों और कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। मेहरा ने कहा कि देश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है और बड़ी संख्या में मेहनतकश वर्ग विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि नए श्रम कानून (लेबर कोड) श्रमिकों के अधिकारों को प्रभावित करेंगे और इनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि श्रमिक संगठनों और जनवादी संगठनों की 25 जुलाई को शिमला और 29 जुलाई को दिल्ली में बैठक प्रस्तावित है। इन बैठकों के बाद 10 अगस्त से देशभर में 'जेल भरो आंदोलन' शुरू किया जाएगा। मेहरा ने कहा कि सीटू और अन्य संगठन श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रखेंगे और सरकार से श्रमिक हितों की रक्षा करने की मांग करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें