स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से वीरवार को जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) नाहन में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को मुंह की सफाई और दांतों की बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को ब्रश करने की तकनीक और दांतों की देखभाल के तौर तरीके बताए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में दंत चिकित्सक डॉ. राजीव गौड़ ने बच्चों, अध्यापकों और मुख की देखभाल, सफाई और दांतों से जुड़ी बीमारियों और उनके निदान के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को ब्रश करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि सही देखभाल न करने से दांत पायरिया, सडऩ रोग सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं।