राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिरमौर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने के सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है। नाहन में मीडिया से रूबरू हुए संघ के महासचिव चतर सिंह ने कहा कि जो कर्मचारी एक बार सेवानिवृत्त हो चुका है, उसे सेवा विस्तार नहीं दिया जाए। प्रदेश में बेरोजगारी वैसे ही बहुत है। सरकार को सेवा विस्तार की बजाए युवाओं के लिए नई भर्ती निकालनी चाहिए। ताकि बेराजगार युवाओं को रोजगार मिल सके।