फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस नहीं चाहती देश में शांति बनी रहे- बिंदल

जम्मू कश्मीर में दोबारा 370 व 35-ए को लाने के प्रस्ताव का समर्थन कर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो देश में किसी भी तरह शांति व्यवस्था के पक्ष में नहीं है। यह टिप्पणी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में जारी बयान में की। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती जम्मू कश्मीर में अमन शांति बनी रहे। कांग्रेस पार्टी जम्मू कश्मीर में एक बार फिर 370 व 35-ए लाने को लेकर आए प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अलगावाद को बढ़ावा देने का काम कर रही है। बिंदल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र के ढांचे को मजबूत कर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने में कोई पार्टी कामयाब हुई तो वह भाजपा और मोदी सरकार कामयाब हुई है। बिंदल ने कहा कि दोबारा से जम्मू कश्मीर का माहौल बिगडऩे का जो काम किया जा रहा है वह भारत की एकता व अखण्डता के पक्ष में नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें