जिला सिरमौर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रामलीला मैदान पांवटा साहिब में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायक पांवटा सुखराम चौधरी ने संबोधित किया।