फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बनोग धारकयारी कांशीवाला सड़क निर्माण कार्य रुका

नाहन में बनोग-धारकयारी-कांशीवाला सड़क निर्माण कार्य सेना की आपत्ति के चलते रुक गया है। इस मसले को लेकर विधायक अजय सोलंकी की अगुवाई में ग्रामीणों ने उपायुक्त से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग उठाई है। करीब 12 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क का हाल ही में विधायक अजय सोलंकी ने शिलान्यास किया था। विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि प्रशासन की सेना के अधिकारियों के साथ लगातार वार्ता चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें