फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: बजरंग क्लब देहरादून और पांवटा साहिब बने फुटबॉल चैंपियन

Krishan Singh Updated Mon, 15 Dec 2025 11:33 AM IST

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत नाहन के चौगान मैदान में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में बजरंग फुटबॉल क्लब देहरादून ने जगाधरी क्लब को 3-0 से मात देकर ट्राफी अपने नाम की। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में पांवटा और झंडाजी त्रिलोकरपुर के बीच फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। तय सीमा तक मैच बराबरी पर रहा। जिसके बाद पेनल्टी शूट आउट में पांवटा साहिब ने झंडाजी त्रिलोकरपुर को 6-5 से मात देकर ट्राफी अपने नाम की। सांसद सुरेश कश्यप ने विजेता टीमों और खिलाडिय़ों को मुमेंटों देकर पुरस्कृत किया। विजेता टीमों को ट्राफी व 51 हजार और उपविजेता टीम को ट्राफी व 31 हजार रुपये की राशि दी गई। इसके अलावा जगाधरी क्लब के रणविजय को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। बजरंग फुटबॉल क्लब देहरादून के आदित्य को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर आयोजक गुलशन, नरेंद्र, राजेंद्र सिंह, राकेश, रविकांत, समीर अंसारी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें