मेडिकल कॉलेज नाहन को शहर से बाहर शिफ्ट करने की उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और स्थानीय विधायक अजय सोलंकी की स्टेटमेंट बेतुकी और बेबुनियादी है। समाज सेवी आदित्य दत्त शर्मा ने रविवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नेताओं की ओर से यहां पार्किंग की व्यवस्था न होने का हवाला देकर इसे शिफ्ट करने की बात कही जा रही है। जब मेडिकल कॉलेज का यहां शुभारंभ किया गया था तो स्थानीय विधायक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे और मंत्री शिलाई से विधायक थे। दोनों इस कार्यक्रम में मौजूद थे। उस समय इन नेताओं को यहां पार्किंग की समस्या नजर नहीं आई।