डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय नाहन में छात्राओं के रहने के लिए चार मंजिला आलीशान छात्रावास बन रहा है। भवन का निर्माण बीएसएनएल की ओर से किया जा रहा है। विभाग की ओर से कंपनी को अब तक जारी 3 करोड़ की राशि से निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह छात्रावास नाहन महाविद्यालय के कैंपस में ही बन रहा। ऐसे में यहां शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को शैक्षणिक संस्थान के साथ ही रहने की सुविधा भी मिलेगी। इस छात्रावास की क्षमता 120 छात्राओं की होगी। यह भवन चार मंजिला होगा, जो आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा। भवन के निर्माण पर कुल 9.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत यह राशि स्वीकृत की गई है।