फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए ददाहू में 35 किशोरियों ने लगवाया एचपीवी का टीका

बेटियों को सर्विकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष ह्यूमन पैपिलोमा वायरस(एचपीवी) टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एमसीएच केंद्र ददाहू में शनिवार को विशेष शिविर लगाया गया, जिसमें 35 लड़कियों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान पीएचसी बडग, पराडा व कोटी धीमान के अधीन आने वाली 14 से 15 साल तक की लड़कियों को एचपीवी का टीका लगा कर उन्हें प्रमाणपत्र जारी किए गए। शिविर प्रभारी डाॅ. रजत गर्ग व डाॅ. श्रेया महाजन ने बताया कि यह टीकाकरण मई तक प्रत्येक रविवार को लगाया जाएगा और विभाग ने इस टीकाकरण का शतप्रतिशत लक्ष्य रखा है। इस विशेष टीकाकरण को लेकर किसी भी तरहा कि अफवाहों व भ्रांतियों से बचे और 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की हर लड़की को एचपीवी टीके को लगवना सुनिश्चित करें। इस मौके पर सुपरवाइजर दीपक भारद्वाज, रेखा देवी, सीएचओ निधि, सिमरन व शीतल सहित आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें