मैसर्ज इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट लिमिटेड शिमला के माध्यम से अधिसूचित 215 विभिन्न पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार रोजगार कार्यालय ऊना में हुआ। सुरक्षा गार्ड के 100, सिक्योरिटी सुपरवाइज के 20 पद व उत्पादन इकाई (वर्धमान) में 60 पद व सेल्स एग्जिक्यूटिव के 35 पदों के लिए 29 युवा साक्षात्कार देने पहुंचे। कंपनी की एचआर हरप्रीत कौर सहित सहयोगियों ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया। कंपनी की ओर से 20 पात्रों का चयन किया गया। श्रम एवं रोजगार कार्यालय ऊना के माडल करिअर सेंटर की काउंसलर एवं मनोवैज्ञानिक कृति भारद्वाज ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार हुए हैं। पहले चरण के बाद अंब में भी साक्षात्कार होंगे। चयनित अभ्यर्थी 10 से 25 हजार प्रतिमाह वेतन पाएंगे।